धामपुर में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौपने जाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : DHAMPUR
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाल किया प्रदर्शन
धामपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ आंदोलन के तहत नगर में पैदल मार्च निकाल प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता विकास खंड कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और वहां से कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर नगर में पैदल मार्च निकाला। प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश में बेरोजगारी चरम पर है। अबकी बार होने वाले विस चुनाव में युवा वर्ग इसे माफ नहीं करेगा। नगर का भ्रमण करने के बाद कार्यकर्ता एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने महंगाई पर रोक लगाने, बेरोजगारी की समस्या दूर करने, महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने, किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने, कृषि कानून के नाम पर थोपे जा रहे तीनों कानूनों को वापस लेने आदि की मांग की। प्रदर्शनकारियों में आदित्य कुमार, नासिर चौधरी, चौधरी फहीमुर्रहमान, वसीउर्रहमान, अयाज, फैजान मिर्जा, बबली ठाकुर, जसराम सिंह, कुतुबुद्दीन, सुधीर कुमार सिंह आदि रहे।