फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर किसानों और राजस्व विभाग के अधिकारियों में नोकझोंक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों और राजस्व विभाग के अधिकारियों में नोकझोंक, हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। आय प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर किसानों और राजस्व विभाग के अधिकारियों में नोकझोंक हो गई। तहसील में काफी देर तक हंगामा रहा। इस मामले में मुहम्मदपुर परमा की लेखपाल पर्णिता चौहान ने एक किसान को नामजद कर 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
लेखपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहम्मदपुर परमा के संजीव कुमार ने आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। जांच में पाया गया कि संजीव के पास खेती आदि की जमीन है। आय प्रमाण पत्र मिलने के बाद संजीव कुमार ने आय अधिक का बहाना बनाकर मंगलवार को उसके साथ अभद्रता की। बाद में संजीव कुमार करीब 20-25 किसानों को लेकर कानूनगो के कार्यालय में आ गया। वहां पर भी संजीव और अन्य किसानों ने उसके और वहां पर मौजूद कानूनगो विनोद कुमार चौहान के साथ अभद्रता की। आरोपियों ने उनके द्वारा बनाए प्रमाण पत्र को भी उनके ऊपर फेंक दिया। लेखपाल ने पुलिस से आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस मामले को लेकर बुधवार को भाकियू भानु और लोकशक्ति के कार्यकर्ता कोतवाली में जाकर पुलिस अधिकारियों से मिले। कार्यकर्ताओं ने लेखपाल और कानूनगो द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों व लेखपालों की ओर से बगैर सुविधा शुल्क के जनता के आवेदनों पर सही रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही है। जिससे असंतोष है। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी सुनवाई नहीं करते। चेताया कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करने का प्रयास किया तो आंदोलन होगा। पुलिस अधिकारियों से मिलने वालों में घनश्याम पांडेय, जितेंद्र कुमार, डा. जगदीश, संजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें