फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं सहित स्टेशन को करें चाक चौबंद : डीआरएम

विज्ञापन
नजीबाबाद में रेलवे वाशिंग लाइन क्षेत्र का निरीक्षण करते डीआरएम मुरादाबाद। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
यात्री सुविधाओं सहित स्टेशन को करें चाक चौबंद : डीआरएम
विज्ञापन

नजीबाबाद। डीआरएम मुरादाबाद ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। मंडलीय रेलवे अधिकारियों के साथ डीआरएम ने वाशिंग लाइन सहित स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे सुधार अभियान का जायजा लिया।
महाप्रबंधक रेलवे का 24 दिसंबर को नजीबाबाद स्टेशन सहित आसपास के स्टेशन का निरीक्षण है। महाप्रबंधक के दौरे को लेकर नजीबाबाद स्टेेशन सहित आसपास के स्टेशनों की व्यवस्थाओं को रेल अधिकारी चाक चौबंद करने में जुटे हैं। डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन ने सीनियर डीओएम सुधीर कुमार, सीनियर कोचिंग अंजू सिंह और मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ शनिवार को नजीबाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम ने रनिंग रूम, पावर हाउस, वाशिंग लाइन और स्टेशन परिसर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाशिंग लाइन में चलाए जा रहे रेल ट्रैक सुधारीकरण अभियान के संबंध में तकनीकी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। डीआरएम ने विभिन्न विभागों को तकनीकी रूप से स्टेशनों को चुस्त दुरुस्त बनाने और यात्री सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था महाप्रबंधक रेलवे के दौरे से पूर्व करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें