फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर रात में दर्ज हुआ मुकदमा, भाजपा विधायक सुचि चौधरी के पति फरार, डॉक्टर के साथ की थी मारपीट

Tue, 15 Oct 2019 12:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
ऐश्वर्य चौधरी उर्फ मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जिले में पोस्टमार्टम हाउस पर चिकित्सक और फार्मासिस्ट से मारपीट के मामले में पुलिस ने डॉक्टर रजनीश शर्मा की तहरीर पर भाजपा विधायक सुचि चौधरी के पति ऐश्वर्य चौधरी उर्फ मौसम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की टीमों ने ऐश्वर्य की गिरफ्तारी के लिए सोमवार रात विधायक के आवास पर दबिश दी है, लेकिन वह फरार है। पुलिस उनकी तलाश में कई अन्य जगह पर भी दबिश दी। 

विज्ञापन


इससे पहले इस घटना को लेकर सोमवार सुबह स्वास्थ्यकर्मियों ने जिले भर में कार्य बहिष्कार कर दिया। जिला अस्पताल में धरना शुरू कर दिया गया। आपातकालीन सेवाओं को छोड़ सभी सेवाएं बंद कर दी गईं। आईएमए सहित कई अन्य संगठन भी चिकित्सकों के समर्थन में आ गए। ऐश्वर्य की गिरफ्तारी नहीं होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करने की चेतावनी दी। जिला अस्पताल में ही चिकित्सक से तीमारदारों की तीखी नोकझोंक हुई। बाद में चिकित्सकों ने एसपी संजीव त्यागी से मुलाकात की। 

यह भी पढ़ें: बिजनौर: भाजपा विधायक के पति के खिलाफ हड़ताल पर चिकित्सक, ओपीडी बंद, मरीज परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। रात करीब नौ बजे पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर रजनीश शर्मा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद रात करीब दस बजे पुलिस ने ऐश्वर्य चौधरी के आवास पर दबिश दी। इस दौरान वह नहीं मिले। दबिश की सूचना मिलने पर विधायक सुचि चौधरी के समर्थक भी उनके आवास पर पहुंच गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें