फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज निगम को राजकीय बनाने की छेड़ी मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज निगम को राजकीय बनाने की छेड़ी मुहिम
विज्ञापन

बिजनौर। परिवहन निगम के कर्मचारियों द्वारा रोडवेज को राजनकीय घोषित करने की मुहिम चलाई जा रही है। जिसके चलते सभी कर्मचारी और अधिकारी छह फरवरी को शाम छह बजे से सात बजे तक ट्वीट करेंगे। उत्तर प्रदेश परिवहन राजकीय करों के विषय पर कर्मचारी और अधिकारी ट्वीट करेंगे।
डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को शाम छह बजे से सात बजे तक परिवहन निगम के सदस्यों द्वारा ट्वीट किए जाएंगे। सभी से इस एक घंटे में कम से कम 50 ट्वीट करने की अपील की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि निगम के सदस्यों को वे सभी सुविधाएं नहीं मिलती हैं जो अन्य विभागों के सदस्यों को मिलती हैं। इसलिए रोडवेज निगम को राजकीय करने की मांग की जा रही है। संविदा कर्मियों को नियमित करने पर विचार किया जाए या समान कार्य का समान वेतन दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर रोडवेज कार्यालय सहायक प्रधान अनुज त्यागी ने बताया कि सभी कर्मचारियों द्वारा ट्वीट किए जाएंगे। इसके लिए काफी संख्या में कर्मचारियों को ट्विटर डाउनलोड कराकर चलाना सिखाया है। ट्वीट करते समय सरकार, शासन, विपक्षी राजनीतिक दलों, जन प्रतिनिधियों को टैग किया जाएगा। अनुज त्यागी ने बताया कि सभी कर्मचारी और अधिकारी एक साथ एक समय पर ट्वीट करेंगे। हमारा उद्देश्य सरकार और उसके समस्त प्रतिनिधियों को जगाना है। जो सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं, निगम बनने के बाद नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें