फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती पुस्तकालय को डिजिटिलाइज करने की मुहिम शुरू

विज्ञापन
नजीबाबाद में सरस्वती पुस्तकालय कार्यक्रम में बोलते मुख्यअतिथि तरुण राजपूत। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। नववर्ष संगोष्ठी में एक शताब्दी पूर्व स्थापित नगर के सरस्वती पुस्तकालय की दुर्लभ पुस्तकों का लाभ सुदूर क्षेत्रवासियों को दिलाने के लिए पुस्तकालय को डिजिटिलाइज करने पर चर्चा हुई। वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण राजपूत ने पुस्तकालय को कंप्यूटर और पुस्तकालय के प्रधान उमापति गर्ग ने प्रिंटर देने की घोषणा की।
विज्ञापन

रविवार को प्रदीप डेजी के संचालन और प्रधान उमापति गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित नववर्ष संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक मनीष जैन एड. के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में निशा अग्रवाल, प्रदीप डेजी और छतरपाल सिंह ने नववर्ष स्वागत काव्य और मोहन कुमार ने गीत प्रस्तुत किया। संगोष्ठी में भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, महामंत्री अतुल रुहेला, जितेंद्र जैन, रामनाथ राजपूत, सुशील आर्य, शिवकुमार माहेश्वरी, उमापति गर्ग, विवेक नैनू, प्रफुल्ल वशिष्ट, अतुल माहेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें