फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर जश्न के फेर में हुड़दंग करने वालों पर रही सख्ती 19-31-15

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों में माथा टेक की नए साल के पहले दिन की शुरूआत
विज्ञापन

बिजनौर। अधिकांश लोगों ने नए साल के पहले दिन की शुरूआत पूजा-अर्चना के साथ की। सुबह से ही लोग धार्मिक स्थलों पर मन्नतें मांगते नजर आए, कुछ लोगों ने भंडारा कर लोगों को भोजन कराया। बुरी आदतों को छोड़, अच्छी आदतें अपनाने का संकल्प भी लिया। जगह-जगह केक भी काटे गए।
नए साल 2022 का स्वागत लोगों ने उत्साह के साथ किया। हालांकि नाइट कर्फ्यू के बीच रात में कहीं पार्टी होती नजर नहीं आई, सुबह होते ही लोग मंदिर पहुंचने लगे। शहर में काली मंदिर, चामुंडा मंदिर, बाला जी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर पर लोग मत्था टेकने पहुंचे। स्कूलों में कार्यक्रम हुए, वहीं निजी संस्थानों में केक काटे गए। सरकारी कार्यालयों में ज्यादातर कर्मचारी अपने-अपने काम पर समय से ही पहुंचे, पहले दिन कम ही कर्मचारियों ने छुट्टी ली।
विज्ञापन

- ये लिए संकल्प
- लोगों ने शराब न पीने की खाई कसम
- कुछ लोगों ने तंबाकू छोड़ने का संकल्प लिया
- बढ़ते तनाव को देख गुस्सा कम करने का संकल्प भी लिया
- नशे और बुरी संगत से दूर रहने की कसम भी खाई
- दान करके पुण्य कमाने का संकल्प भी लिया
शहर में 17 और जिले में 105 हुड़दंगी पकड़े
बिजनौर। नए साल पर जश्न के फेर में हुड़दंग करने वाले युवकों पर पुलिस की सख्ती रही। 11 बजे के बाद सड़कों पर हुड़दंग और शोर शराबा करने वालों को हवालात में बंद कर दिया। जिले भर में सौ से अधिक युवकों शांतिभंग में चालान सिर्फ नशे की हालत में हुड़दंग करने की वजह से हुआ है। कुछ युवकों को माफी मांगने पर छोड़ दिया गया।
शुक्रवार शाम नौ बजे से ही पुलिस ने सड़कों पर गश्त बढ़ा दी थी। होटल, रेस्टोरेंट के आस पास शराब के नशे में शोर शराबा कर रहे युवकों की पुलिस ने जमकर खबर ली। 11 बजे के बाद खुले मिले होटल भी बंद कराए। जो युवक बिना वजह रात में बाइकों से सड़क पर दौड़ लगा रहे थे, उन्हें खदेड़ा। कुछ स्थानों पर नए साल की पार्टियों में हंगामा होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। शहर कोतवाली में 17 युवक पकड़े गए। जिनमें 12 को लिखित में माफी मांगने पर थाने से छोड़ दिया जबकि पांच युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है। तीन बाइकों को सीज किया गया है। पूरे जिले में 105 हुड़दंगी पकड़े गए।
चरस के साथ गिरफ्तारी से खुला अपराध का खाता
शहर कोतवाली में साल 2022 का पहला केस चरस बरामदगी का दर्ज हुआ। दरअसल आवास विकास चौकी इंचार्ज संदीप कालरा वासी लालसराय को पकड़ा। जिसके पास से 400 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर रात में एक बजे नए साल का पहला केस एनडीपीएस की धाराओं में दर्ज किया गया।
बिजनौर को पर्यटक स्थल बनाना सबसे बड़ा संकल्प: डीएम
बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने साल के पहले दिन बिजनौर की सांस्कृतिक धरोहर को सबके सामने लाने और जिले को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कराने का संकल्प लिया। इसके लिए पहले से चले आ रहे प्रयासों को और मजबूत करने की बात कही। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि यूं तो हम रोज ही नए संकल्प लेते हैं, लेकिन आज साल का पहला दिन है तो मैंने खुद से वादा किया कि विदुर भूमि को और यहां की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर को एक अलग पहचान दिलानी है। यहां पर मौजूद ऐसे स्थलों को विकसित कराना है, जो अभी तक उपेक्षित हैं।
विज्ञापन

एसपी ने लिया संकल्प, हर दिन होगा साल का पहला दिन
एसपी डाक्टर धर्मवीर ने बताया कि वह हर दिन को नए साल की सुबह समझकर दिन की शुरुआत करेंगे। जिले में कानून व्यवस्था और सामाजिक समरसता बनी रहे। अपराधियों पर सख्त नियंत्रण, मादक पदार्थों व शराब के अवैध कारोबार को बंद कराएंगे। महिला संबंधी अपराध शून्य रखने के लिए काम करेंगे, साथ ही कमजोर वर्ग और निर्बल वर्ग के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता रखेंगे।ए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें