फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से पंचायत में शामिल होने का आह्वान

विज्ञापन
नांगलसोती में बैठक करते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
किसानों से पंचायत में शामिल होने का आह्वान
विज्ञापन

नांगलसोती। भाकियू की बैठक में किसानों ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान पंचायत में शामिल होने का निर्णय किया। किसानों ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

नांगलसोती में भाकियू नेता दिनेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं और किसानों की बैठक आयोजित हुई। भाकियू नेता दिनेश कुमार ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों पर जबरन तीनों कृषि कानूनों को थोपा है। भाजपा सरकार ने गन्ने के समर्थन मूल्य में मात्र पांच रूपये की वृद्धि कर किसान विरोधी होने का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ रही है, लेकिन किसानों की फसलों के दामों में कोई इजाफा नहीं हो रहा। किसानों ने सरकार से गन्ना मूल्य 400 रूपये प्रति कुंतल करने की मांग की है। भाकियू नेता सूरज सिंह और अवनीश कुमार ने हरियाणा में किसानों पर हुई लाठीचार्ज की निंदा करते हुए किसानों से पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में नरदेव सिंह, अजय कुमार, राजीव कुमार, ज्ञान सिंह, सत्यपाल सिंह, हुकम सिंह, तुषार, विवेक कुमार, रक्षित, प्रियांशु, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें