फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर हुआ 450 करोड़ से ज्यादा का कारोबार

विज्ञापन
बिजनौर में दीपावली पर आतिशबाजी का शानदार नजारा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दीपावली पर हुआ 450 करोड़ से ज्यादा का कारोबार
विज्ञापन

बिजनौर। दीपावली पर व्यापारियों को 450 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का तोहफा मिला। फूलों से लेकर गाड़ियों की जमकर बिक्री हुई। कोई व्यापार ऐसा नहीं रहा जिसे दीपावली से मुनाफा न हुआ हो। कोरोना की वजह से छाई मंदी को दीपावली ने खत्म कर दिया। अब सहालग शुरू होने वाले हैं। सहालग में व्यापार वैसे ही पटरी पर आ जाता है। कोरोना ने व्यापार को बहुत नुकसान पहुंचाया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए कारें तो बिकीं, लेकिन बाकी जरूरतों को पूरा करने में जनता ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इलेक्ट्रानिक से लेकर कपड़ों तक का व्यापार ठंडा था, लेकिन दीपावली ने सब कुछ बदल दिया। एक अनुमान के अनुसार दीपावली पर जिले भर में 450 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
पांच दिन में बिक गई 225 कार
दीपावली पर कारों की इतनी बिक्री हुई की ज्यादातर शोरूम वाहनों से खाली हो गए। अकेले धन तेरस पर ही करीब 225 कार बिकीं। पेट्रोल और डीजल महंगा होने के बाद भी कारों की बिक्री कम नहीं हुई। जिले में 20 करोड़ रुपये कीमत से ज्यादा की कार पांच दिन में बिकी हैं।
विज्ञापन

पांच दिन में तीन हजार से ज्यादा बाइक बिकीं
ग्राहकों ने बाइकों की जमकर खरीदारी की। दीपावली के दिन भी बाइक बिकीं। एक अनुमान के अनुसार जिले में पांच दिन में तीन हजार से अधिक बाइक बिकीं। इनकी कीमत कारों से भी ज्यादा है। करीब 22 करोड़ कीमत की बाइक बिकी हैं।
सराफा बाजार में 25 करोड़ का कारोबार
सराफा बाजार में दीपावली से नई जान आ गई है। इस बार करवा चौथ पर भी ग्राहकों ने काफी खरीदारी की थी। दीपावली ने सराफों के मुनाफे को और बढ़ा दिया। दीपावली पर भी सोने और चांदी के सिक्के खूब बिके। एक अनुमान के अनुसार दीपावली पर 25 करोड़ से अधिक का सोना-चांदी बिका है।
15 करोड़ से ज्यादा का बिका इलेक्ट्रानिक सामान
इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम पर लंबे समय बाद ग्राहक देखने को मिले। पिछले साल दीपावली पर इलेक्ट्रानिक सामान की ज्यादा बिक्री नहीं हुई थी, लेकिन इस बार स्थिति अलग रही। झालरों की अच्छी बिक्री हुई। ग्राहक इलेक्ट्रानिक सामान के शोरूम पर आए और खरीदारी की। 15 करोड़ से अधिक कीमत के इलेक्ट्रानिक सामान बिके हैं।
बर्तन बाजार में 40 करोड़ का कारोबार
धनतेरस पर बाजार में बर्तनों की भी खूब बिक्री हुई। हर घर में नया बर्तन जरूर लिया गया। अब उपहार में भी बर्तन देने का चलन भी बढ़ा है। हालांकि मिठाई का स्वाद अब भी दीपावली पर बरकरार रहता है। जिले में पांच दिन में 40 करोड़ से अधिक के बर्तन और मिठाई बिकने का अनुमान है।
जमकर बिके फूल और छोटा सामान
दीपावली पर शोरूम मालिकों पर ही नहीं सड़क किनारे छोटा मोटा सामान बेचने वालों पर भी ग्राहक मेहरबान रहे। इस बार दीयों की इतनी बिक्री हुई की दीपावली के दिन दीयों के दाम दोगुने हो गए। शुभ दीपावली लिखे पोस्टर से लेकर रंगोली तक की खूब बिक्री हुई। जिला मुख्यालय पर ही सड़क किनारे ये सामान बेचने वालों की तादाद सैकड़ों में रही। इसका भी 30 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।
200 करोड़ से ज्यादा की प्रापर्टी खरीदी गई
त्योहार के समय पर प्रापर्टी खरीदने को बहुत शुभ माना जाता है। खासतौर से धनतेरस को। केवल दो ही दिन धनतेरस और दीपावली पर जिले में 200 करोड़ से ज्यादा की प्रापर्टी खरीदी गई है। प्रापर्टी खरीदने से राजस्व का भी फायदा होगा।
विज्ञापन

हर साल मने ऐसी दीपावली : मनोज कुच्छल
व्यापारी नेता मनोज कुच्छल के अनुसार इस बार दीपावली ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ग्राहकों के बाजार में आने से ही बाजार गुलजार होता है। हर बार ऐसी ही खरीदारी होनी चाहिए। बाजार में पैसा आने पर सभी वर्ग को लाभ होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें