फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSP Rally In Bijnor: मंच से जमकर गरजे आकाश आनंद, कहा- देश की आर्थिक तरक्की का दावा भाजपा का झूठा सपना

Sat, 06 Apr 2024 04:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगीना/बिजनौर

सार

बसपा के स्टार प्रचारक और सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने  महात्मा विदुर की धरती बिजनौर से आज चुनावी आगाज किया। आकाश आनंद ने मंच से सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए तो वहीं बसपा को जिताने की भी अपील की।
विज्ञापन
बसपा के स्टार प्रचारक आकाश आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद आज बिजनौर की धरती से चुनावी हुंकार भरी। यहां हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर अपनी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।

विज्ञापन

रैली स्थल पर आकाश आनंद - फोटो : अमर उजाला
बसपा स्टार प्रचारक आकाश आनंद ने जनसभा के मंच से केंद्र सरकार को शिक्षा, रोजगार और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह उदासीन बताया।

उन्होंने भाजपा सरकार पर देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने, पूंजीपतियों को बढ़ावा देने का लगाया आरोप लगाया। संविधान को बचाने के लिए बहुजन समाज पार्टी को बहुमत से सफल बनाने की अपील की।

जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ पिंटू ने कहा कि बसपा नेता आकाश आनंद की क्षेत्र में पहली जनसभा है, उन्हें सुनने और देखने के लिए भारी भीड़ जनसभा स्थल पर मौजूद रही।

देश की आर्थिक तरक्की का दावा भाजपा का झूठा सपना: आकाश 
वर्ल्ड इकोनॉमी में आगे बढ़ने का भाजपा सरकार का दावा झूठा सपना है। डिजिटल इंडिया का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार ने शिक्षा, रोजगार और बुजुर्गाें की सुरक्षा की दृष्टी से देश को पीछे छोड़ा है।

संविधान को बचाने के लिए लोकसभा चुनाव में सही वक्त पर सही फैसला लेना है। बसपा के स्टार प्रचारक आकाश आनंद ने यह बात नगीना में पार्टी प्रत्याशी की जनसभा में कही।

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे व नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने नगीना लोकसभा के प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए।

उन्होंने कहा कि वर्ल्ड इकोनॉमी के नाम पर झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार दस वर्ष जब सत्ता में आई थी, तब 58 लाख 60 हजार करोड़ का विदेशी कर्ज था। आज देश 152 लाख करोड़ कर्ज से डूबा हुआ है। 

आकाश आनंद ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और बुजुर्गाें की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। प्रधानमंत्री 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन बांटने का ढिंढोरा पीट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब रोजगार नहीं दिया, लोगों की नौकरियां खा लीं तो मुफ्त राशन देने के सिवाय सरकार पर बचा क्या है? उन्होंने मॉडल ऑफ गर्वनेंस के नाम पर भी सरकार को घेरा। 

बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा कि मुफ्त राशन के नाम पर दो लाख करोड़ रुपये जनता की जेब से टैक्स बसूली में लेकर गंवाया जा रहा है। इलेक्टोरल बांड की चर्चा करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि बसपा एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो इलेक्टोरल बांड के चिट्ठे में नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा, सपा सहित अन्य राजनैतिक दलों के साढ़े 16 हजार करोड़ रुपये चंदे के चक्रव्यूह में फंसे होने की बात कही। आकाश आनंद ने पुलिस भर्ती के पेपर लीक मामले सहित सरकार के कई मामलों की चर्चा करते हुए मतदाताओं से वोट की कीमत समझने की सलाह दी। 

नगीना लोकसभा सीट के प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सरकार ने लोगों को हिंदू-मुस्लिम में बांटा है। मंदिर-मस्जिद की राजनीति से संविधान खतरे में आ गया है, संविधान को बचाने की जरूरत है।

हिंदू इंटर कॉलेज नगीना में आयोजित जनसभा में बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राइन, कॉर्डिनेटर राकेश गौतम, रण विजय सिंह, सलिम अंसारी, प्रिया सिंह  आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें