बसपा मंडल कोआर्डिनेटर पत्नी सहित कांग्रेस में शामिल
बिजनौर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के सामने बसपा के मुरादाबाद मंडल कोआर्डिनेटर सुरेश सैनी और उनकी पत्नी 2012 में महान दल से प्रत्याशी रहीं बाला सैनी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
सुरेश सैनी और बाला सैनी ने कहा कि वे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी में पूरी आस्था रखते हैं और उन्हीं के निर्देशों का पालन करते हुए कांग्रेस को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की आंधी चल रही है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में धर्म निरपेक्षता की सोच वाले नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश महासचिव डॉ.संजीव शर्मा ने कहा कि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। जिला महासचिव नजाकत अल्वी, जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, राजवीर सैनी, इकबाल अहमद, मीनू गोयल, चितवन शर्मा, गुलशन कुमार, विक्रम सिंह, हुक्म सिंह आदि ने सुरेश सैनी और बाला सैनी को शुभ कामनाएं दी हैं।