फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक बीमार किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक बीमार किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। तबीयत खराब होने पर परिवार वालों ने जांच कराई तो उसके चार माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। रिश्ते के चाचा पर ही दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता के पिता ने सहसपुर पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सहसपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की 13 वर्षीय किशोरी की काफी दिनों से तबियत खराब चल रही थी। परिजन गांव में ही इलाज करा रहे थे। चिकित्सक की सलाह पर एक सप्ताह पूर्व कराई गई जांच में किशोरी के चार माह की गर्भवती होने की जानकारी मिलने से परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने जब किशोरी से दुष्कर्म करने वाले की पहचान कराई तो वह बिरादरी का ही 26 वर्षीय युवक निकला, जोकि रिश्ते में पीड़िता का चाचा लगता है। आरोप है कि पिछले कई महीनों से बालिका को डराकर दुष्कर्म कर रहा था। सहसपुर पुलिस चौकी में दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने गांव के ही दो अन्य युवकों पर दुष्कर्म करने वाले की मदद करने का भी आरोप लगाया है। किशोरी को जान मारने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष आशीष तोमर का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। लोगों से जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों से संपर्क करते हुए उन्हें चौकी पर बुलाया गया है। तहरीर मिलने के बाद मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी
- राम अर्ज, एएसपी देहात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें