फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के प्रति गंभीरता लाएं : तपराज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों के प्रति गंभीरता लाएं : तपराज
विज्ञापन

नजीबाबाद। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों की बैठक में शासन की मंशा के अनुसार विकास कार्य गुणवत्ता के साथ कार्य कराने के निर्देश दिए।
प्रभारी बीडीओ एवं उपायुक्त श्रम रोजगार विजय कुमार यादव की उपस्थिति में नजीबाबाद ब्लॉक के पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधानों की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा हुई। प्रभारी बीडीओ ने विकास योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने ग्राम पंचायत सचिवों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने को कहा। उन्होंने सचिवों से निर्धारित तिथि रोस्टर के अनुसार क्षेत्र में उपस्थित रहने, ग्रामीण विकास व समस्या समाधान के प्रति जागरुक रहने तथा विकास कार्यों से संबंधित राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय अखबारों में नियमानुसार विज्ञापन प्रकाशित कराने को कहा। ब्लॉक प्रमुख ने पंचायत घर और शौचालय निजी भूमि पर बनाए जाने के मामले में शौचालय और पंचायत निर्माण के लिए गाटा संख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पंचायत घरों पर शिकायत पंजिका रखने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में एडीओ आईएसबी सतेंद्र कुमार, एडीओ समाज कल्याण हेमंत कुमार सहित ब्लॉक के पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें