सामाजिक एकता समारोह करेगा ब्राह्मण समाज
बिजनौर। सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से ब्राह्मण समाज एवं सामाजिक एकता समारोह अभियान का शुरू किया है। इसके तहत जगह-जगह सम्मेलन होंगे। महासभा ने विदुर कुटी का सुंदरीकरण कराए जाने की सराहना की। महासभा धर्मस्थलों के जीर्णोद्धार में सहयोग करेगा।
महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सर्व ब्राह्मण महासभा पंजी. उत्तर प्रदेश शाखा का सम्मेलनों का शुभारंभ ब्रजघाट स्थित श्री कृष्ण आश्रम से हुआ है। इस प्रकार के सम्मेलन जगह-जगह होंगे। जिले की रूपरेखा तैयार की जा रही है। महासभा के पदाधिकारियों ने गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया। जनपद में बैराज पर भी गंगा सफाई अभियान चलेगा। सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण कराएंगे। एक ब्राह्मण परिवार कम से कम पांच पौधे लगाएगा। ब्रजघाट के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी श्री सर्वेश्वरानंद जी महाराज (परमाध्यक्ष - श्री कृष्ण आश्रम) तथा महामंडलेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंदजी जी महाराज, मैनपुरी उपस्थित हुए। अशोक शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी) अरविंद दीक्षित (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष /समारोह समन्वयक), अनिल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी। आचार्य पं रामकुमार शर्मा (राष्ट्रीय महामंत्री) आस्था शर्मा (राष्ट्रीय संयोजिका - महिला प्रकोष्ठ) डॉ संदीप शर्मा (राष्ट्रीय संयोजक - युवा) उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पं श्री शुभेश शर्मा, अनिल शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष) ने स्वागत और संचालन अरविंद शर्मा ने किया।