फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: मकान में तेज धमाका, दहल उठा पूरा इलाका, पांच लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Thu, 08 Apr 2021 02:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

  • बिजनौर में तेज धमाका, पांच लोगों की मौत
  • हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ है।  यहां बक्शीवाला रोड पटाखे बनाने की फैक्टरी में तेज धमाका हुआ जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।  जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


बता दें कि धमाका इतनी तेज था कि आसपास का इलाका दहल उठा और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बचाव व राहतकार्य शुरू किया गया। इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

मरने वालों के नाम
पुलिस के अनुसार वेदपाल, सिंटू पुत्र राजाराम, प्रदीप पुत्र रामोतार, सोनू पुत्र ऋषिपाल और बृजपाल की हादसे में मौत हो गई है। वहीं जांच में पता चला कि नहटौर निवासी युसूफ के नाम पर यह फैक्टरी चल रही है। दिसंबर 2025 तक फैक्टरी का लाइसेंस रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी दो नाबालिग सगी बहनें, थाने पहुंचकर बोलीं...
विज्ञापन


वहीं मौके पर पहुंचे डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि फैक्टरी में गुरुवार को कारीगर काम कर रहे थे। इसी दौरान फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। उनका कहना है कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।





नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें