मंडावली। नांगल के गांव शहजादपुर के शादी समारोह में शामिल होकर वापस ऋषिकेश जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने ऋषिकेश निवासी चालक नीरज कश्यप को मृत घोषित कर दिया।
शहजादपुर नांगल से वैवाहिक कार्यक्रम से करीब साढ़े सात बजे ऋषिकेश जा रही बोलेरो मंडावली थाने क्षेत्र के पुल बैरियर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बोलेरो में करीब 14 लोग सवार थे। वाहन चालक ऋषिकेश के काली का ढाबा निवासी नीरज पुत्र सुरेश कश्यप (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के समीपुर अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने नीरज कश्यप को मृत घोषित कर दिया।