पुनरीक्षण कार्य में कोताही पर नपेंगे बीएलओ : डीएम
नजीबाबाद। डीएम उमेश मिश्र ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय जसवंतपुर उर्फ लुकादड़ी के मतदाता पुनरीक्षण कार्य से जुड़े केंद्र का निरीक्षण किया और पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की।
डीएम ने पुनरीक्षण से संबंधित प्रशिक्षण, ग्रामीणों को पुनरीक्षण कार्य के संबंध में बीएलओ से पूछताछ की। उन्होंने 30 नवंबर तक चलाए जाने वाले मतदाता पुनरीक्षण कार्य में समस्त बीएलओ को गंभीरता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में लापरवाही और उदासीन रहने वाले बीएलओ नपेंगे। उन्होंने 13 नवंबर, 21 नवंबर और 27 नवंबर के दौरान पुनरीक्षण कार्य त्रुटि रहित पूरा करने के निर्देश दिए।
अनुपस्थित तीन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा
नजीबाबाद। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने मतदाता सूची पुनरीक्षण समीक्षा बैठक में अनुपस्थित तीन अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने नजीबाबाद के अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मोहित कुमार, विशाल यादव, किरतपुर के हरिलाल पटेल और नगीना के जगवीर सिंह को तीन दिन के भीतर निर्वाचन आयोग के महत्वपूर्ण कार्य के प्रति उदासीनता पर जबाव तलब किया है। एसडीएम ने छह नवंबर को समीक्षा बैठक में अनुपस्थित तीनों अधिकारियों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है।