फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने की मंत्री को बर्खास्त और आरोपी गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
धामपुर गन्ना समिति में भाकियू संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह की जयंती पर यज्ञ का आयोजन कर उनके आदर्? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
भाकियू ने की मंत्री को बर्खास्त और आरोपी गिरफ्तार करने की मांग
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 86 वीं जयंती गन्ना समिति में धूमधाम से मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर यज्ञ किया गया। जिसमें लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। चेताया कि सरकार ने घटना के आरोपी मंत्री को पद से बर्खास्त कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की तो किसान भाजपा के सभी विधायकों, सांसदों, मंत्रियों का उनके आवासों पर घेराव कर आंदोलन करेंगे।
तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता गन्ना समिति में एकत्र हुए। किसानों ने लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की कार से कुचलने से शहीद हुए किसानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। इस प्रकरण में सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने और मंत्री को पद से हटाने की मांग की। आरोप लगाया कि यूपी और केंद्र सरकार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बचाने का प्रयास कर रहीं हैं। जबकि इस अपराध में मंत्री को बर्खास्त कर आरोपियों की गिरफ्तारी हो जानी चाहिए थी। चेताया कि जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जेल भरो आंदोलन होगा। भाजपा के समस्त विधायकों, सांसदों व मंत्रियों को उनके आवासों पर घेर कर प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने चालू सीजन में किसानों को गन्ना पर्ची एसएमएस की बजाय पहले की तरह से कागज की गन्ना पर्चियों को भिजवाने की मांग की। चेताया कि गन्ना समिति के अधिकारियों ने किसी भी किसान का सट्टा बंद करने का प्रयास किया तो समिति में तालाबंदी कर अधिकारियों का घेराव होगा। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह, सोनू चौधरी, अजय कुमार, रविराज सिंह, शुभम, गजेंद्र , महेंद्र सिंह, नरदेव सिंह, अरविंद, इंद्रवीर सिंह, रामकुमार, हरीराज सिंह, सचिन सिंह, अशोक कुमार, सोमपाल सिंह, शुभम शर्मा, सुरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें