फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित में कार्य कर रही भाजपा : राजा वर्मा

विज्ञापन
नजीबाबाद के फतेहउल्लापुर में किसानों को संबोधित करते भाजपा किसान मोर्चा के राजा वर्मा। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
किसानों के हित में कार्य कर रही भाजपा : राजा वर्मा
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा किसान मोर्चा की किसान चौपाल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने किसानों को केंद्र व प्रदेश की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के लिए सराहनीय कार्य कर रही है।
विज्ञापन

नजीबाबाद के गांव फतेहउल्लापुर में आयोजित किसान चौपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष राजा वर्मा का स्वागत किया। राजा वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाकर किसानों का जीवन स्तर ऊपर उठाने का कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के खेतों से गन्ना समाप्त होने तक चीनी मिले बंद नहीं होने दी। भाजपा किसान मोर्चा के मास्टर रमेश सिंह और भाजपा नेता तरुण राजपूत ने केंद्र और प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों को जनहित में बताते हुए मिशन-2022 को साकार बनाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, मलखान सिंह, महावीर प्रधान, भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगनेश कुमार, राजन टंडन गोल्डी, दीपक कुमार, सुरेश सिंह, नौबहार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें