फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा ने अशोक कटारिया को दोबारा बनाया एमएलसी प्रत्याशी, विद्यार्थी परिषद से शुरू किया था राजनीति सफर

Sat, 09 Mar 2024 07:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : भाजपा ने अशोक कटारिया को दोबारा एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया है। अशोक कटारिया ने विद्यार्थी परिषद से राजनीति का सफर शुरू किया था।
विज्ञापन
अशोक कटारिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया को फिर से एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया है। इससे बिजनौर जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उधर, मोहित बेनीवाल भी बिजनौर लोकसभा सीट से चुनाव की तैयारी में थे, लेकिन यह सीट रालोद के हिस्से में चली गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे मोहित बेनीवाल को उसका उपहार एमएलसी प्रत्याशी बनाकर दिया है।

ग्राम हीमपुर पृथ्या निवासी अशोक कटारिया संगठन के विभिन्न पदों पर रहे और भाजपा सरकार में परिवहन मंत्री भी रहे हैं। पार्टी ने उनकी निष्ठा को देखते हुए दोबारा एमएलसी प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

विज्ञापन

अशोक कटारिया 1994 में एबीवीपी मुरादाबाद विभाग के संगठनात्मक सचिव, 1996 में उन्हें मेरठ विभाग की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद 2001 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव बने। 2004 में कटारिया को भाजयुमो उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

2007 में उन्हें भाजपा यूपी का प्रदेश सचिव, 2013 तक लगातार कार्यकाल तक कार्य किया। 2013 में उन्हें यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। ये सिलसिला चलता रहा। अगस्त 2019 में योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री नियुक्त हुए।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा की सोशल इंजीनियरिंग से गड़बड़ाएगा विरोधियों का गणित! टिकट वितरण को लेकर है चौंकाने वाला प्लान
विज्ञापन

प्रत्याशी बनाए जाने पर मिठाई बांटी
अशोक कटारिया व मोहित बेनीवाल को विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा नगर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में मिठाई बांटकर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में नगर महामंत्री बाबूराम जोशी, शक्ति केंद्र संयोजक योगेश शर्मा, संदीप कौशिक, सभासद राकेश सूर्या, उदित अग्रवाल, सुभाष, नवनीत जिंदल, बूथ अध्यक्ष जगदीश गिरी, मयंक सिंघल, अमित गुप्ता, विशाल गुप्ता, टेकचंद शर्मा, समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्ता आशू गोयल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले: गठबंधन से पहले जयंत को करना चाहिए था ये जरूरी काम, 14 को MSP को लेकर BKU का दिल्ली कूच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें