भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी
नूरपुर (बिजनौर)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नूरपुर नगर अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ के जिलाध्यक्ष वसीम सैफी को उनके मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है।
वसीम सैफी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार रात नौ बजे मोबाइल पर कॉल करने वाले ने अभद्रता करते हुए उन्हें जाने से मारने की धमकी दी है। बताया कि वह अखिल भारतीय गोरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष होने के चलते गोवध करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई करते है। जिससे कुछ लोग उनसे दुश्मनी रखते हैं। उन्होंने पुलिस से धमकी देने वालों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच करने की बात कही है।