फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, ऋषिकेश एम्स में मौत, बिलखती रही गर्भवती पत्नी और बेटी

Wed, 28 Jan 2026 06:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

गांव तालमपुर में रुकुल एक कोल्हू पर काम करता था। करीब एक माह पहले गुड़ बनाते समय उसका पैर फिसलने से वह कड़ाहे में गिर गया था। एम्स में उपचार के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 
विज्ञापन
कोल्हू। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नहटौर क्षेत्र के गांव तालमपुर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां गन्ना कोल्हू में काम करने वाला युवा कारीगर रुकुल कुमार रस पकाते समय उबलते कढ़ाव में गिर गया था। एक माह पूर्व हुए इस गंभीर हादसे के बाद रुकुल को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, रुकुल कुमार (28) गांव के ही जोगेंद्र सिंह के गन्ना कोल्हू में रस पकाने का काम करता था। करीब एक माह पहले, जब वह रस पका रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह सीधे उबलते हुए गर्म रस के कढ़ाव में जा गिरा। इस हादसे में रुकुल बुरी तरह झुलस गया था और उसकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई थी। परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स ले जाया गया, जहां पिछले एक महीने से उसका इलाज चल रहा था।
 

बुधवार को एम्स में रुकुल की मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। शाम को जब उसका शव पहुंचा, तो पूरा गांव शोक में डूब गया। रुकुल अपने पीछे अपनी गर्भवती पत्नी आरती और छोटी सी बच्ची पाटुल को बिलखता हुआ छोड़ गया है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
 
विज्ञापन

मुआवजे की मांग और पुलिसिया कार्रवाई
मृतक के परिजनों ने कोल्हू संचालक से इस हादसे के लिए मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा है कि रुकुल की मौत के लिए कोल्हू संचालक जिम्मेदार है और उन्हें न्याय मिलना चाहिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, कुछ स्थानीय लोग मामले को सुलझाने और आपसी समझौते के प्रयास में जुटे हुए हैं। इस दुखद घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा मानकों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें