बधाई संदेश में हुई बड़ी चूक
गणतंत्र दिवस के मौके पर विधायक मनोज पारस द्वारा जारी बधाई संदेश में उन्होंने देश के स्वतंत्र होने की शुभकामनाएं दीं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बीच भ्रम बताकर मजाक का विषय बना दिया।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: प्रदूषण फैलाने पर दो फैक्टरियों पर सख्त कार्रवाई, एक को किया गया सील, दूसरी बंद
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
विधायक का यह वीडियो कुछ ही घंटों में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे राजनीतिक लापरवाही बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे सामान्य भूल मानते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में लिया।
विधायक ने दी ये सफाई
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज पारस ने कहा कि उनका आशय यह था कि संविधान लागू होने के बाद देश को पूर्ण आजादी मिली। उनका दावा है कि वीडियो एडिटिंग के दौरान पूर्ण शब्द हट गया, जिससे गलत संदेश चला गया।