धामपुर में 10 वर्षीय बच्ची के साथ मोहल्ले के ही युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर के एक मुहल्ले के व्यक्ति ने बताया कि 26 सितंबर की शाम को करीब सात बजे उसकी 10 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मुहल्ले का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान स्थान पर ले गया। उसकी बेटी के साथ उसने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बालिका अपने घर पहुंची और रोते हुए सारी बात बताई। सीओ सर्वम सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।