सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य के नूरपुर भेजा। वहां चिकित्सक ने दोनों युवाकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शनिवार की रात्रि में गांव हसुपूरा निवासी कासिम (28) वर्ष व उसका मोलेरा भाई गांव आस्करीपुर निवासी मौ अहमद (19) वर्ष बाइक से मुरादाबाद की ओर से अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वह नूरपुर मुरादाबाद मार्ग गोहावर के निकट पहुंचे उसी समय उनकी बाइक में अज्ञात बहान ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य के नूरपुर भेजा। वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर युवकों के परिजन स्वास्थ्य के नूरपुर पहुंचे। दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बिष्ट ने बताया तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।