मंगललिपी फार्म हाउस के पास सरकारी एम्बुलेंस की टक्कर से बाइक सवार अंजार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बिना परिजनों को सूचना दिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंच कर मुरादाबाद मार्ग को पर जाम लगा दिया। सीओ भारत सिंह सोनकर, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी, थाना प्रभारी नूरपुर रविन्द्र वशिष्ठ, थाना प्रभारी निरीक्षक धामपुर अता मोहम्मद घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों को शांत किया।
पुलिस पर लगाया जीवित अंजार को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का आरोप
अंजार के परिजनों ने दोबारा मुरादाबाद रोड जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ग्रामीणों का आरोप है कि अंजार की सांस चल रही थी। मगर, पुलिस ने जबरन उसे पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। उसके परिजनों को भी गाड़ी से उतार दिया।
इस सूचना मिलने पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल, सीओ भारत सिंह सोनकर धामपुर और नूरपुर थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजनों की आपस में नोंकझोक भी हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी का कहना है कि अंजार की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ही उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। परिजनों के आरोप निराधार है। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।