फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: पति से तंग आकर महिला ने तीन बच्चों संग किया आत्महत्या का प्रयास, ऐसे बची सभी की जान

Sat, 25 Sep 2021 07:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में एक महिला ने अपने पति से तंग आकर तीन बच्चों के साथ आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान वहां मौदूद लोगों ने किसी तरह महिला और उसके बच्चों की जान बचा ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के स्योहारा में घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि लोगों की सतर्कता से महिला और बच्चों को सकुशल बचा लिया गया।

विज्ञापन


ये है मामला
गांव सदाफल निवासी तस्लीम की पत्नी तस्लीमा का घर में किसी बात को लेकर पति से शनिवार को विवाद हो गया। उस समय तो परिजनों और पड़ोसियों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। लेकिन दोपहर बाद पति की प्रताड़ना से तंग तस्लीमा घर से बिना बताए अपने तीनों बच्चों को लेकर नूरपुर मार्ग स्थित रेलवे फाटक के करीब अप दिशा की ओर से आने वाली ट्रेन की लाइनों के बीच खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार रन थ्रू ट्रेन आने की आवाज सुनकर क्रॉसिंग पर खड़े लोगों ने शोर मचाया। कुछ युवकों ने भागकर महिला को लाइन से खींच लिया। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक: पहले नॉनवेज खिलाया, फिर बियर पिलाई... दंपती के मर्डर का हुआ सनसनीखेज खुलासा, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जीआरपी के सिपाही भी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी के सिपाहियों व लोगों ने परिजनों और उसके पति को बुलाकर पति को जमकर फटकार लगाई। पति के भविष्य में पत्नी को तंग न करने के आश्वासन पर पत्नी को साथ भेज दिया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें