फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: पिता ने मोबाइल देखने से किया मना, गुस्से में घर छोड़कर गया बेटा, फिर ऐसे मिला

Wed, 01 Dec 2021 07:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

पिता के डांटने पर बेटा घर छोड़कर चला गया। वह एक लॉज पर रुकने के लिए पहुंचा तो मालिक ने उसे अपने घर बुलवा लिया। इसके बाद उसके माता-पिता को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में एक पिता ने बेटे को ज्यादा मोबाइल नहीं देखने के लिए कहा तो बेटा नाराज होकर घर छोड़कर नगीना पहुंच गया। बाद में एक सराफा व्यापारी ने बच्चे को उसके पिता के सुपुर्द किया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह नगीना में करीब दस वर्ष का एक छात्र गांधी मूर्ति के निकट स्थित एक लॉज पर रुकने के लिए रिक्शा से पहुंचा। लॉज मैनेजर ने इसकी सूचना लॉज स्वामी के पुत्र सराफा व्यापारी सुयश अग्रवाल को दी। जब इतनी कम उम्र के छात्र द्वारा होटल पर ठहरने आने की सूचना उन्हें मिली तो उन्होंने उसे अपने घर बुला लिया और छात्र से नगीना होटल में ठहरने का कारण पूछा। 

किशोर ने बताया कि वह कक्षा छह का छात्र है। उसके पिता इनकम टैक्स व सेल टैक्स का काम करते हैं और माता एक सरकारी स्कूल में टीचर है। उसने बताया कि उसके पिता उसे मोबाइल व टैबलेट पर गेम खेलने पर डांटते हैं। इससे नाराज होकर वह बस द्वारा नगीना पहुंच गया। सुयश अग्रवाल के समझाने पर उसने मम्मी का मोबाइल नंबर दिया और उन्होंने इसकी जानकारी दी। पिता बच्चे को लेने नगीना पहुंच गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन


इस संबंध में शिक्षाविद् परवेज आदिल माही ने कहा कि घर पर रहने के दौरान माता-पिता द्वारा भी अधिकतर समय मोबाइल पर लगे रहने के कारण बच्चे भी मोबाइल की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें