फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से आखिरी विदाई: सैनिक के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, गांव में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर में थे तैनात

Mon, 25 Oct 2021 10:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

सैनिक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो मातम पसर गया। इसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि वर्तमान में उनकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर थी।
विज्ञापन
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में चांदपुर क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी सैनिक समरपाल सिंह गुर्जर का पार्थिव शरीर सोमवार की सुबह गांव पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई। फौजी के अंतिम यात्रा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

विज्ञापन


गांव शादीपुर निवासी समरपाल सिंह फौज में डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर थी। बताया जा रहा है कि करीब 18 दिन पूर्व को समरपाल को ब्रेन हेमरेज हुआ था। जम्मू के उधमपुर के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। रविवार की सुबह को समरपाल सिंह ने आर्मी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 

वहीं सैनिक समरपाल की मौत की खबर सुनकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। समरपाल सिंह 29 जनवरी 2022 को रिटायर होने वाले थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर: राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बुलेट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नष्ट हुई फसल का दिलाएंगे मुआवजा
विज्ञापन


उधर, सैनिक की मौत की सूचना पाकर एसडीएम हिमांशु वर्मा, तहसीलदार सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभ सूचित, कोतवाल निरीक्षक मनोज कुमार, चौकी प्रभारी संदीप मलिक मौके पर पहुंचे और अंतिम संस्कार होने तक मौके पर मौजूद रहे। गांव शादीपुर में पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी, पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश आदि  नेताओं ने दुख जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें