फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: 'कलमा' पढ़ लूंगी, बस मुझसे निकाह कर लो, दूसरे मजहब के प्रेमी ने किया इंकार तो प्रेमिका ने खाया जहर

Fri, 17 Apr 2026 05:48 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

राजा का ताजपुर निवासी युवती का प्रेम प्रसंग दूसरे समुदाय के युवक से चल रहा है। युवती और उसकी मां राजी हैं, मगर पिता ने दोनों को घर से निकाल दिया। पंचायत के समझाने पर भी युवती नहीं मानी। प्रेमी ने भी धोखा दे दिया तो युवती ने जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैर समुदाय के युवक ने निकाह करने से इंकार कर दिया तो युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे सीएचसी नूरपुर में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि युवती निकाह करने के लिए धर्म परिवर्तन को भी राजी है। वह बुर्का पहनकर अपनी मां के साथ अक्सर युवक के घर जाकर निकाह करने का दबाव बनाती है। युवती का पिता मां-बेटी की इन हरकतों से परेशान होकर उन्हें घर से निकाल चुका है। दोनों अब एक किराये में मकान में रहती हैं।
विज्ञापन

 

थाना नूरपुर क्षेत्र के गांव राजा का ताजपुर निवासी लगभग 18 वर्षीय युवती गैर समुदाय के युवक से निकाह करना चाहती है। युवती की मां भी उसके पक्ष में है। बताया गया कि युवक-युवती में कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। छह माह पहले दोनों को एक साथ पकड़ा भी गया था। तब युवती के पिता ने मां-बेटी को घर से निकाल दिया था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि करीब आठ दिन से युवती बुर्का पहनकर अपनी मां के साथ प्रेमी युवक के घर जाती है और धर्म परिवर्तन करके निकाह करने का युवक पर दबाव बनाती है। 
 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गांव के दोनों पक्षों के लोगों ने आपस में पंचायत की। मां-बेटी को समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती प्रेमी युवक के साथ निकाह की जिद पर अड़ी रही। युवक व उसके परिजनों ने निकाह से इन्कार कर दिया और घर से कहीं बाहर चले गए। जब युवती अपनी मां के साथ प्रेमी युवक के घर पहुंची तो वहां ताला लगा पाया। दोपहर के समय परेशान युवती ने अपने किराये के घर में आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती की हालत बिगड़ती देख मां उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गई, जहां से उसे सीएचसी नूरपुर भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में अनभिज्ञता जताई है।

ये भी देखें...
UP: दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे बना वरदान, सहारनपुर से देहरादून अप-डाउन कर रहे लोग, जाम से भी मिला छुटकारा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें