फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड, एक के पैर में लगी गोली, साथी फरार

Sun, 28 Jan 2024 11:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बिजनौर जनपद के नकुड़ थानाक्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड के दौरान एक बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नकुड़ थानाक्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड के दौरान दो दिन पूर्व महिला को गोली मारकर घायल करने के प्रकरण में वांछित चल रहे एक अभियुक्त गिरफ्तार लिया है। वहीं दो बदमाश फरार हो गए हैं। मुठभेड के दौरान टांग में गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, तीन खोखे, तीन कारतूस व बिना नम्बर की एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


कोतवाल अमरपाल शर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस अंबेहटा बाईपास पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सामने से एक बिना नम्बर प्लेट बाइक पर तीन व्यक्ति आते दिखायी दिये। बताया कि बाइक पर नंबर प्लेट न होने की वजह से पुलिस को शक हुआ तो पुलिस टीम ने बाइक सवारों को रूकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार व्यक्तियों ने अचानक से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी और बाइक अंबेहटा की तरफ दौड़ा दी।

पीछा करने पर बदमाशों की बाइक अंबेहटा कब्रिस्तान के पास फिसल कर गिर गई। बताया कि पुलिस टीम जैसे ही बदमाशोें को पकड़ने के लिये नजदीक पहुंची तो बदमाशों ने पुनः जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को बाएं पैर में गोली लगी है। जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि इसके अन्य दो साथी घने कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे ।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश की पहचान फैजान पुत्र नवाब निवासी नवाजपुर थाना नकुड़ के रूप में हुई है। उक्त बदमाश गांव टिडौली में दो दिन पूर्व गोली मारकर एक महिला को घायल कर देने व मारपीट के अभियोग का वांछित अभियुक्त है । गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । फरार अभियुक्तों की तलाश हेतु काम्बिंग की जा रही है ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें