फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कर्ज में डूबे किसान ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 17 Feb 2024 02:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद में शनिवार को कादराबाद में कर्ज में डूबे किसान ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। किसान ने मौके पर सुसाइड नोट छोड़ा है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
किसान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में कादराबाद थानाक्षेत्र के गांव खुशहालपुर में किसान ने आत्महत्या कर ली। यहां कर्ज के बोझ के तले दबे एक सिख किसान ने अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। इस संबंध में किसान ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सूचना पर सीओ व कोतवाल पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे ओर मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह गांव खुशहालपुर निवासी दलजीत सिंह (55) पुत्र जसवंत ने सुबह अपने घर में करीब साढ़े दस बजे लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतक की पत्नी कुलवंत कौर से मिली जानकारी के अनुसार घर में सब कुछ सामान्य था।

यह भी पढ़ें: Bijnor: पुलिस भर्ती की परीक्षा देने निकले दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, अधूरा रह गया वर्दी का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलवंत कौर ने बताया कि अचानक उसके भाई का फोन आया कि जीजा कहां है? वह खुद को गोली मारने की बात कह रहा है। इतना सुनते ही वह दौड़ कर आगंन में पहुंची तब तक दलजीत खुद को गोली मार चुका था। पति को लहूलुहान देखकर महिला के होश उड़ गए। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है, उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि किसान खेती करता था। उसके पास करीब 4 एकड़ खेती की भूमि है, वह उसी में कृषि कार्य करता था। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चो को रोते बिलखते छोड़ा है। वहीं सीओ अर्चना सिंह व कोतवाल राजकुमार सरोज पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनो से आवश्यक जानकारी हासिल की।
 
सीओ अर्चना सिंह ने बताया की मृतक किसान कर्ज से दबा था। सम्भवत उसी से परेशान होकर उसने अपने पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या की। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें