फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पुलिस भर्ती की परीक्षा देने निकले दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, अधूरा रह गया वर्दी का सपना

Sat, 17 Feb 2024 10:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने घर से निकले दो सगे भाइयों का वर्दी का सपना अधूरा ही रह गया। आज परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों भाइयों के फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नूरपुर में पुलिस भर्ती की परीक्षा देने निकले दो सगे भाइयों की धामपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र शिवाला कलां के गांव मुरहाट निवासी दो सगे भाई कुलवंत(25) व बिटटू(19) पुत्रगण मलूक सिंह शनिवार की रात करीब दो बजे बाइक से धामपुर नूरपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह गांव ढेला अहीर के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: UP Police Exams: वेस्ट यूपी में विभिन्न केंद्रों पर चार पालियों में आज से होगी परीक्षा, जुटे लाखों अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार वशिष्ठ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर  पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताया गया है कि कुलवंत सिंह देहरादून में प्राइवेट नौकरी करता था तथा पुलिस भर्ती की परीक्षा देने देहरादून से ट्रेन से धामपुर आया था, जहां से उसका छोटा भाई बिटटू उसे बाइक से लेने गया था।

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम के साथ पूरे गांव में मातम छा गया। मृतकों के तहेरे भाई अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें