फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: धामपुर चीनी मिल के गेस्ट हाउस में मिला जज की बेटी के मंगेतर का शव, राजस्थान से आए थे जमीन खरीदने

Wed, 21 Jan 2026 07:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

नगीना के गांव हैजरपुर की मूल निवासी अपर जिला जज पूनम राजपूत बागपत में तैनात हैं। उनकी बेटी का रिश्ता राजस्थान के उत्कर्ष के साथ चार महीने पहले तय हुआ था। उत्कर्ष के शव को देखकर पूनम रो पड़ीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
उत्कर्ष की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामपुर चीनी मिल के गेस्ट हाउस में ठहरे उत्कर्ष सिसौदिया (30) का शव बेड पर पड़ा मिला। चार महीने पहले बागपत की अपर जिला जज पूनम राजपूत की बेटी के संग उत्कर्ष का रिश्ता तय हुआ था। अब अचानक मौत होने से दोनों में परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

राजस्थान के जयपुर वैशाली नगर के रहने वाले उत्कर्ष सिसौदिया पुत्र टिकेंद्र सिंह 12 जनवरी से धामपुर चीनी मिल के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। चीनी मिल के कारखाना महाप्रबंधक विजय कुमार गुप्ता के अनुसार, धामपुर के एक लेखपाल ने उनके लिए कमरा बुक कराया था। 
 

बुधवार सुबह 9:45 बजे गेस्ट हाउस का अटेंडेंट नाश्ते के लिए पूछने को कमरा नंबर सात में पहुंचा तो गेट खुला मिला। उत्कर्ष सिसौदिया पीठ के बल बेड पर सीधे पड़े थे, जबकि पैर जमीन पर लटके थे। चीनी मिल अधिकारियों ने तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया। चिकित्सकों ने उत्कर्ष को मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। उधर पुलिस के साथ साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम कमरे से मिली संदिग्ध वस्तुओं को जांच के लिए अपने संग ले गई है।
 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी स्थिति: सीओ
सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता लग सकेगा।

शव को देख रोने लगीं अपर जिला जज
सूचना मिलते ही बागपत से अपर जिला जज पूनम राजपूत अपने परिवार के साथ धामपुर पहुंचीं। उत्कर्ष सिसौदिया के शव को देखकर रोने लगीं। उन्होंने मिल के अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। मिल अधिकारियों से सवाल किए कि अच्छे डाक्टरों को क्यों नहीं दिखाया।
 

चार महीने पहले तय हुआ था रिश्ता
अपर जिला जज के बड़े भाई अनिल कुमार राजपूत निवासी शक्ति नगर धामपुर ने बताया कि उत्कर्ष सिसोदिया का उनकी बड़ी भांजी से लगभग चार महीने पहले रिश्ता हुआ था। इसी साल शादी होनी थी। अभी तारीख तय नहीं हुई थी। उत्कर्ष सिसोदिया धामपुर में रहकर काशीपुर उत्तराखंड के आसपास बड़ा होटल खोलने के लिए जमीन की तलाश कर रहे थे। क्योंकि उत्कर्ष सिसोदिया बड़े कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते थे। इसके साथ ही उत्कर्ष नगीना के एलआरएस कॉलेज से कानून की पढ़ाई कर रहे थे। उनका पढ़ाई का यह आखिरी साल था।
 

उत्कर्ष के मिल में ठहरने का नहीं लगा पता
बागपत में कार्यरत अपर जिला जज प्रथम पूनम राजपूत नगीना थाने के गांव हैजरपुर की मूल निवासी हैं। इनके देवर नवनीत कुमार धामपुर चीनी मिल में नौकरी करते हैं। नवनीत कुमार का कहना है कि उनको भी यह जानकारी नहीं थी कि उत्कर्ष 12 जनवरी से धामपुर के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। उन्हें बुधवार को तब पता चला, जब अन्य लोगों ने उन्हें जानकारी दी।
 
विज्ञापन

बारीकी से जांच कर कार्रवाई के निर्देश
घटना की सूचना ग्रामीण न्यायालय धामपुर के एडीजे प्रद्युम्न शर्मा, सीओ अभय कुमार पांडेय, एसडीएम स्मृति मिश्रा, तहसीलदार धनराज कुमार आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुख जताया। पुलिस अधिकारियों से मामले की बारीकी से जांच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी देखें...
Shamli: चार साल के बच्चे ने अनजाने में बटन दबाकर स्टार्ट कर दी ई-रिक्शा, एक्सीलेरेटर दबाते ही आ गई मौत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें