फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गांगन नदी में पेड़ से अटके मिले महिला-पुरुष के शव, महिला के हाथ पर लिखा एक युवक का नाम

Wed, 09 Oct 2024 10:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बुधवार को सिकंदरपुर के किसान जंगल में काम करने गए थे। वहां से लौटते समय उन्हें नदी में एक पेड़ से अटके हुए महिला व पुरुष के शव दिखाई दिये। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांगन नदी में एक महिला और पुरुष का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नदी से निकलवाए। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या या हत्या का होने की चर्चा रही। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। हो सकता है कि शव पीछे से नदी में बहकर आए हों। 
विज्ञापन

 

शव निकलवाकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
नहटौर के गांव सिंकदरपुर के जंगल से होकर गांगन नदी बह रही है। यहां वर्तमान में ढाई से तीन फीट पानी है। बुधवार को सिकंदरपुर के किसान जंगल में काम करने गए थे। देर शाम वहां से लौटते समय उन्हें नदी में गिरे पड़े एक पेड़ से अटके हुए एक महिला व पुरुष के शव दिखाई दिये। नदी में शव होने की बात उन्होंने गांव में आकर बताई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सर्वम सिंह, कोतवाल धीरज सोलंकी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शवों को सील कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव एक सप्ताह पहले के माने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि दोनों की उम्र 35 के लगभग प्रतीत हो रही है। महिला के हाथ पर बबलू सैनी गुदा हुआ है। नदी कोटद्वार उत्तराखंड से निकलकर आ रही है। प्रथम दृष्टियां लग रहा है कि शव पीछे से बहकर आये हैं। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें