नजीबाबाद में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर एसडीएम संजय बंसल, तहसीलदार कमलेश कुमार, नायब तहसीलदार सार्थक चावला ने साहू जैन कॉलेज पहुंचकर हेलीकॉप्टर उतरने और जनसभा आदि के संबंध में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
साहू जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एनपी सिंह ने 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय के कई विद्यालयों का कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षा का केंद्र होने की प्रशासन को जानकारी दी है।
परीक्षाओं को देखते हुए प्रशासन अन्यत्र व्यवस्था के लिए स्थान चिन्हित करने में जुटा है। दोपहर बाद जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर नजीबाबाद पहुंच रहे हैं।