पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि उनकी बेटी को निकट के गांव धर्मपुरा निवासी एक युवक गन्ने के खेत मे ले गया और दुष्कर्म किया। दूसरे युवक ने वीडियो बना ली। युवती ने काफी विरोध किया। दोनों युवकों ने युवती के परिजनों को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। लगभग एक वर्ष बाद वीडियो वायरल होने पर युवती के परिजनों व पुलिस में हड़कंप मच गया।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों फरार आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। धर्मपुरा निवासी हिरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और युवती के गांव निवासी नवेद के खिलाफ वीडियो बनाने और वायरल करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी आशंका जाहिर की जा रही है कि आरोपियों ने इस वीडियो के आधार पर पीड़िता को बार-बार ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया होगा। उधर, पीड़िता लोकलाज और धमकी के कारण अपनी पीड़ा को जाहिर नहीं कर सकी।
एएसपी सिटी संतोष वाजपेयी ने बताया कि मामला एक साल पुराना है। अब वीडियो वायरल हुई है। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े महिला की हत्या: मायके में थी सोनी, बाइक सवार बदमाशों ने बीच रास्ते रोककर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां