उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अखिलेश यादव की जनसभा के दौरान ईंटे चोरी होने के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया गया कि हैलीपेड बनाने में सपा उम्मीदवार ने खर्च किया था।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अखिलेश यादव की जनसभा के दौरान ईंटें चोरी होने के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया गया कि हैलीपेड बनाने में सपा उम्मीदवार ने खर्च किया था।
विज्ञापन
अखिलेश यादव की सभा में बनाए गए हैलीपेड से ईंट चोरी होने का मामला सामने आया है। ईंट चोरी करने में नहटौर के सभासद समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह केस नगीना से सपा उम्मीदवार मनोज के प्रतिनिधि ने दर्ज कराया है।
उक्त हैलीपेड बनाने में सपा उम्मीदवार ने खर्च किया था जबकि सीएम योगी का हेलीकॉप्टर भी उक्त हैलीपेड पर ही उतरा था। पुलिस ने कुछ ईंटों को बरामद कर लिया है। रिपोर्ट में जिक्र है कि आरोपी सभासद ने विधायक के पीए और पालिका अध्यक्ष के पति के कहने पर उक्त ईंट उठाई थीं।