उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में रायपुर-कोटद्वार मार्ग पर ग्राम साबूवाला में स्थित सुकरो नदी के पुल की एप्रोच रोड टूट जाने से खतरा बढ़ गया है। वहीं प्रशासन ने इस रोड पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। बरसात के दिनों में पिछले कई वर्ष से यह समस्या होती है, लेकिन आज तक प्रशासन इसका ठोस इंतजाम नहीं कर सका है।
नगीना से रायपुर कोटद्वार मार्ग पर स्थित सुकरो नदी के पुल पर बरसात के दिनों में हर वर्ष अप्रोच टूट जाने से आवागमन बंद होने की समस्या होती है। इस बार भी पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर जोरदार वर्षा हुई तो पुल की एप्रोच एक साईड से टूट गई, जिससे स्थानीय प्रशासन को भारी वाहनों का आवागमन बंद करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: वोट नहीं तो काम नहीं: हार से हताश भाजपा विधायक ओम कुमार के बिगड़े बोल, वीडियो हुआ वायरल
सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और नगीना देहात थाना अध्यक्ष हमबीर सिंह जादौन ने टूटी हुई एप्रोच मार्ग का निरीक्षण किया। उधर, एसडीएम अवनीश त्यागी का कहना है कि उन्होंने भी मौके का निरीक्षण किया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को आज शाम तक टूटी अप्रोच ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।