फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर गुट ने किया धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू तोमर गुट ने किया धरना समाप्त
विज्ञापन

नजीबाबाद। चीनी मिल द्वारा किसानों का 3.11 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जारी करने तथा शेष भुगतान जल्द देने के आश्वासन के साथ भाकियू का नौ दिन से चला आ रहा धरना समाप्त हो गया।
चीनी मिल प्रबंधन और प्रशासन की सूझबूझ से भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट का 25 नवंबर को हाईवे जाम टल गया। भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.चंद्रवीर सिंह, जिला महामंत्री चंद्रपाल सिंह, धर्मेंद्र तोमर, नौबहार सिंह, इकबाल चौधरी ने 25 नवंबर को नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर जाम लगाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल के प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह ने एक सप्ताह पूर्व 4.35 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य जारी करने के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, प्रभारी दिनेश गौड़, सीसीओ डॉ.एसएस ढाका की उपस्थिति में किसानों के बीच पहुंचकर 3.11 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य जारी करने की जानकारी दी। प्रधान प्रबंधक ने लगभग पौने दो अरब रुपये मूल्य की चीनी की बिक्री और 22 करोड़ रुपये का ऋण लेने के प्रयास की जानकारी दी। जिसके बाद भाकियू तोमर गुट ने हाईवे जाम का फैसला वापस लेते हुए नौ दिन से चला आ रहा धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें