फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनैली नदी का पानी पड़ा काला

विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव माननगर-शाहपुरजमाल के बीच पड़ने वाली नदी का प्रदूषित पानी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बनैली नदी का पानी पड़ा काला
विज्ञापन

अफजलगढ़। दर्जनों गांवों के निकट से होकर गुजर रही बनैली नदी प्रदूषित होने लगी है। अनेक पशु भी नदी में पानी पीते हैं, जिससे जलीय जीवों के साथ साथ पशुओं को भी बीमार होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से बनैली नदी में छोड़े जा रहे प्रदूषित पानी की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कुलमणि सिंह, इंदर सिंह, पिंटू सिंह, कुशलपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से बनैली नदी में पानी का रंग काला हो गया है। इससे पशुओं में बीमारी फैलने की आशंका है। ग्रामीणों का अंदेशा है कि बनैली नदी में किसी गंदे नाले को खोल दिया गया है या कहीं से केमिकल युक्त पानी नदी में डाला जा रहा है, जिसके कारण नदी का पानी प्रदूषित हो गया है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से बनैली नदी में छोड़े जा रहे पानी की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें