फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2022: चार बार विधायक रह चुके डॉ. इंद्रदेव सिंह ने थामा भाजपा का दामन, स्वागत में रोड शो की तैयारी

Sat, 23 Oct 2021 08:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जिले में चार बार विधायक रह चुके इंद्रदेव सिंह ने शनिवार को लखनऊ में भाजपा पार्टी ज्वॉइन कर ली। बताया गया कि उनके स्वागत में रोड शो की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
बीजेपी पार्टी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में चार बार के पूर्व विधायक धामपुर निवासी डॉ. इंद्रदेव सिंह ने शनिवार को भाजपा ज्वॉइन कर ली। लखनऊ में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

विज्ञापन


इंद्रदेव सिंह के पुत्र सौरभ प्रताप सिंह ने बताया कि डॉ. इंद्रदेव सिंह अफजलगढ़ विधानसभा से चार बार के विधायक रह चुके हैं। वह अंतिम बार 2002 से 2007 तक विधायक रहे। वर्ष 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। पहले डॉ. इंद्रदेव सिंह भाजपा में ही थे। 

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि वह वर्तमान में विश्व हिंदू महासंघ में प्रदेश मंत्री के पद पर हैं। अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। सौरभ प्रताप सिंह ने बताया कि आज इंद्रदेव सिंह के स्वागत में रोड शो भी निकाला जाएगा।

यह भी पढ़ें: वर्दी पर दाग: इंस्पेक्टर पति और हेड कांस्टेबल पत्नी के बीच बढ़ा विवाद, दोनों की आय से अधिक संपत्ति के खुल रहे बड़े राज, तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें