फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण से छूटे लोगों का सर्वे करेंगी आशा और लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण से छूटे लोगों का सर्वे करेंगी आशा और लेखपाल की टीम
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में टीकाकरण के लिए अब विशेष अभियान क्लस्टर 2.0 चलाया जाएगा। गांवों में आशाओं और लेखपालों की टीम सर्वे करेंगी। देखेंगी कि कितने लोगों को दूसरी और कितने लोगों को कोई भी डोज नहीं लगी है। टीकाकरण न कराने वालों की सूची बनाई जाएगी। इसके बाद गांवों में कैंप लगाकर टीकाकरण होगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया है उनका टीकाकरण हो जाए। गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में जिले में गांवों में लोगों की काफी संख्या में मौत हुई थी। इसकी सबसे बड़ी वजह प्रधानी के चुनाव में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होना था। चुनाव में प्रत्याशियों की दावत के आगे गांव वालों ने सोशल डिस्टेंसिंग का मोल नहीं समझा। जिले में साढ़े 26 लाख से अधिक लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पाना इतना आसान नहीं है। जिले की ज्यादातर आबादी गांवों में ही रहती है। अक्तूबर तक जिले में 17 लाख 56 हजार 317 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पहली और पांच लाख 99 हजार 818 लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी हैं। गांवों में टीकाकरण की रफ्तार धीमी है। कोरोना टीकाकरण को और रफ्तार देने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लस्टर 2.0 अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

चिह्नित करके करेंगे टीकाकरण
टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.अशोक कुमार के अनुसार टीकाकरण न कराने वालों को चिंहित करके टीकाकरण होगा। दीपावली के दिन भी टीकाकरण की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें