फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में बनेंगी आरोग्य वाटिका

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में बनेंगी आरोग्य वाटिका
विज्ञापन

बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों में आरोग्य वाटिका बनेंगी। वाटिका में औषधीय पौधे रोपे जाएंगे। शासन से विद्यालयों में वाटिका लगाने के लिए स्थान चयन के निर्देश डीआईओएस को दिए गए हैं।
बेसिक स्कूलों में किचन गार्डन बने हैं। इसी तर्ज पर अब माध्यमिक विद्यालयों में आरोग्य वाटिका बनेंगी। जिले में 387 माध्यमिक विद्यालय है। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक तथा वित्त विहीन विद्यालयों के पास पर्याप्त जमीन है। शासन ने विद्यालयों की खाली जमीन का सदुपयोग करने के लिए आरोग्य वाटिका लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोग्य वाटिका में औषधीय पौधे रोपे जाएंगे। शासन ने औषधीय पौधों की किस्म भी तय कर दी है। इनमें हल्दी, चंदन, मीठी नीम, गिलोय, आंवला, अमरूद प्रजाति के पौधे प्रमुख हैं। आरोग्य वाटिका की देखरेख के लिए हर विद्यालय में एक शिक्षक होगा। शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने डीआईओएस को विद्यालयों में स्थान चिह्नित करने को कहा है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार अमल होगा। वहीं विद्यालय, छात्रों को घरों पर आरोग्य वाटिका लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। शासन की मंशा है कि छात्र प्राचीन औषधीय पौधों का चिकित्सीय महत्व जाने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें