फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर अपलोड होगा उत्तर पुस्तिका का नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्टल पर अपलोड होगा उत्तर पुस्तिका का नंबर
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने उत्तर पुस्तिकाओं की गड़बड़ी रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्र को हर पाली में प्रयुक्त उत्तर पुस्तिकाओं का यूनिक आईडी नंबर बोर्ड के पोर्टल पर उसी दिन अपलोड करना होगा। चूक के लिए केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। डीआईओएस कार्यालय ने इस बारे में केंद्रों को निर्देश जारी किए हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 12 अप्रैल तक चलेंगी। हाईस्कूल व इंटर के सामाजिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण पेपर होने हैं। छह अप्रैल को मुरादाबाद के एक परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल का मामला पकड़ा गया। इस प्रकरण के बाद शासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अब उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर निर्देश दिए गए हैं, कहा गया है कि परीक्षा केंद्र हर पाली की परीक्षा में प्रयुक्त होने वाली उत्तर पुस्तिकाओं का यूनिक आईडी क्रमांक बोर्ड की वेबसाइट पर रोजाना अपलोड करना होगा। इससे किसी भी स्तर पर की गई उत्तर पुस्तिकाओं की अदला बदली या हेराफेरी पकड़ में आ सकेगी। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश केंद्रों को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है यूनिक आईडी नंबर
शासन ने बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं की हेराफेरी रोकने के लिए हर उत्तर पुस्तिका पर एक नंबर अंकित किया है। कक्ष निरीक्षक परीक्षा में परीक्षार्थियों को क्रम से उत्तर पुस्तिका बांटेंगे। परीक्षार्थी का नाम, परीक्षार्थी को दी जाने वाली उत्तर पुस्तिका का यूनिक नंबर कक्ष निरीक्षक की डायरी में रोजाना लिखा जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक कक्ष निरीक्षक डायरी को सुरक्षित रखेंगे। इस प्रकार परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका का रिकॉर्ड, केंद्र व परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। जिले के 131 परीक्षा केंद्रों को करीब पौने पांच लाख उत्तर पुस्तिका भेजी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें