फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर जमीन घोटाले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर जमीन घोटाले का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसमें श्रीराम भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जमीन घोटाले में शामिल सभी घोटालेबाजों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने, जमीन घोटाले में गलत तरीके से निकाली रकम को वापस दिलाने और भगवान श्रीराम का भव्य व दिव्य मंदिर जल्द बनाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को शिवसेना जिला प्रमुख (नगर) विजय जैन के नेतृत्व में शिवसैनिकों का प्रतिनिधि मंडल तहसील पहुंचा। वहां एसडीएम के नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार रमेेशचंद चौहान को ज्ञापन सौपा। इसमें आरोप लगाया गया कि श्री राम मंदिर निर्माण में ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से जमीन की खरीद फरोख्त में करोड़ों का घोटाला उजागर हुआ है। ट्रस्ट के सुप्रीमो चंपतराय व अन्य पदाधिकारियों ने दो करोड़ की जमीन को साढे़ 18 करोड़ में खरीद कर देश के उन करोड़ों रामभक्तों की आस्था पर कुठाराघात किया है, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया है। ज्ञापन में अयोध्या के मेयर के साथ चंपतराय की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए उनकी संपत्ति की जांच करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों विपिन कुमार प्रजापति, संयम जैन, अशोक सैनी, आदित्य गिरी, वीरेंद्र रस्तोगी, टिंकू कुमार, हेमंत चौहान, अनमोल कुमार, अनिकेत जोशी, विरेंद्र कारीगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या के मेयर को हटाने की मांग
चांदपुर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद मामले में अयोध्या मेयर को हटाने की मांग की है। बृहस्पतिवार को शिवसेना कार्यकर्ता तहसील पहुंचे तथा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इसमें शिवसेना के जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में ट्रस्ट द्वारा क्रय की गई भूमि में अनियमितता उजागर हुई हैं। ऐसे में मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शिवसेना ने मेयर की संपत्ति की भी जांच किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सोनू, संदीप, शुभम तोमर, देवेंद्र चौधरी, संजीव, मोनू यादव, प्रदीप कुमार, मोहित, बंटी, आदित्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें