फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक आवंटन फार्मूला से खूब मिलेंगे नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंक आवंटन फार्मूला से खूब मिलेंगे नंबर
विज्ञापन

बिजनौर। सीबीएसई ने 12वीं परीक्षा में अंकों के आकलन का फार्मूला तय कर दिया है। इससे छात्र-छात्राएं बेहद खुश हैं। फार्मूला से छात्रों को खूब अंक आने की उम्मीद है। शिक्षकों का कहना है कि फार्मूला से छात्रों की झोली नंबरों के साथ खुशी से भर जाएगी। जिले के पंद्रह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।
कोरोना के कारण सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया है। इसके बाद छात्रों को अंक आवंटन फार्मूला को लेकर मंथन चल रहा था। छात्रों में भी फार्मूले को लेकर बेचैनी थी। 12वीं परीक्षा के अंकों के आधार पर ही उच्च कक्षाओं में अच्छे स्कूल में दाखिला मिलता है। शिक्षाविदों के मंथन के बाद 12वीं परीक्षा में अंक आवंटन का फार्मूला तय कर दिया गया है। रिजल्ट 10वीं, 11वीं तथा 12वीं की परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर बनेगा। जिले में सीबीएसई के 101 विद्यालय हैं। जिसमें करीब 15000 छात्र-छात्राएं 12वीं कक्षा में पंजीकृत हैं। फार्मूला के अनुसार 10 वीं के अंक का 30 प्रतिशत वेटेज, 11वीं का 30 प्रतिशत तथा 12वीं का 40 प्रतिशत वेटेज होगा। वेटेज 10वीं तथा 11वीं की अंतिम परीक्षा के आधार पर तथा 12वीं की प्री-बोर्ड, यूनिट टेस्ट आदि के आधार पर तय होगा।
विज्ञापन

छात्र खुद कर सकते हैं अंकों का आंकलन
शिक्षाविदों का मानना है कि सीबीएसई 12वीं के अंक आवंटन का फार्मूला बेहद सरल है। छात्र फार्मूले से अपने अंक का आंकलन कर सकता है। इससे पारदर्शिता रहेगी। बताया गया कि बोर्ड अंक से संतुष्ट नहीं होने वाले छात्रों को परीक्षा का अवसर देगा। माडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल मंडावर के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव राठी का कहना है कि इस फार्मूले से छात्रों के खूब नंबर आएंगे। डीडीपीएस बिजनौर में वाणिज्य विषय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद आसिफ का कहना है कि बोर्ड ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए अच्छा फैसला लिया है। एमडी पब्लिक स्कूल बिजनौर के शिक्षक महेश मलिक ने कहा कि छात्र बेसब्री से फार्मूला का इंतजार कर रहे थे। फार्मूला से अच्छे अंक आएंगे।
विज्ञापन

अंक निर्धारण के फार्मूले से छात्र खुश
एमडीएस के छात्र गायत्री, सागर, डीडीपीएस के तान्या, हर्ष कुमार, विख्यात, हर्ष राजपूत, जैन इंटरनेशनल की साक्षी प्रताप, माउंट लिट्रा जी स्कूल के हर्ष जिंदल, सिद्धार्थ, बिजनौर पब्लिक स्कूल की शालिनी कृति फार्मूला से खुश हैं। छात्रों को फाइनल मार्क्स आने का इंतजार है। छात्रों का कहना है कि संतुष्ट नहीं होने पर परीक्षा का मौका देना अच्छी बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें