फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडेड डिग्री कालेजों में प्रवेश आसान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
एडेड डिग्री कालेजों में प्रवेश आसान नहीं
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के एडेड डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिलों के लिए पंजीकरण पांच अगस्त से शुरू हो गए हैं। वर्धमान कालेज बिजनौर में अगले सप्ताह व गुलाब सिंह हिंदू डिग्री कॉलेज चांदपुर में विवि परीक्षा समाप्त होने के बाद दाखिलों की प्रक्रिया शुरू होगी। कॉलेजों में सीट कम तथा छात्रों की संख्या अधिक होने से दाखिलों के लिए मारामारी रहने की संभावना है।
यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के इंटर के छात्र इस बार बंपर संख्या में पास हुए हैं। छात्रों की राजकीय व सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में दाखिला लेना प्राथमिकता रहता है। एडेड कॉलेजों में विभिन्न वर्गों में सीट कम है। एडेड कॉलेजों में दाखिले मेरिट से होते हैं। इस बार दाखिले के नियम बदले हैं। छात्र को कालेज में ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण कराना है। आरबीडी कालेज की प्रधानाचार्या जाकिया रफत ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में पंजीकरण शुरू हो गया है। साहु जैन डिग्री कालेज नजीबाबाद के वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. मनीष गुप्ता के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हैं। वर्धमान कालेज बिजनौर के एसोसिएट प्रोफेसर वह रुटा के अध्यक्ष डा. मुकेश कुमार ने बताया कि कालेज छह अगस्त से आठ अगस्त तक होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का केंद्र हैं। नौ अगस्त से कालेज में प्रोस्पेक्टस का वितरण शुरू होगा। गुलाब सिंह हिंदू डिग्री कालेज चांदपुर की प्रधानाचार्य डा. कुसुम कुशवाहा के अनुसार इस समय विवि परीक्षा चल रही हैं। उसके बाद पंजीकरण शुरू होगा। तैयारी हो रही है। राजकीय डिग्री कालेज शेरकोट के प्रधानाचार्य डा. जीतसिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। छात्र पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन

छात्रों के अनुपात में सीटें हैं कम
कोरोना के कारण यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड की वर्ष 2021 की परीक्षा नहीं हुई है। सभी छात्र प्रमोट किए गए हैं। सभी बोर्ड का रिजल्ट 99 प्रतिशत से अधिक है। जिले मे यूपी बोर्ड के 387 स्कूलों में करीब 40 हजार व सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के एक लाख छात्र छात्राएं इंटर में पंजीकृत हैं। इस प्रकार कुल एक लाख 40 हजार छात्रों के सापेक्ष एडेड कालेजों में करीब पांच हजार सीट प्रवेश के लिए बताई गई है। इस प्रकार एक सीट पर दाखिले के लिए 30 छात्रों का अनुपात बैठता है।
विज्ञापन

दाखिलों को लेकर यूपी बोर्ड के छात्रों में मायूसी
यूपी बोर्ड परीक्षा से पास होने वाले इंटर के छात्रों में एडेड कालेजों में दाखिले को लेकर अधिक मायूसी है। यूपी बोर्ड के छात्रों के अंक अन्य बोर्ड के छात्रों से काफी कम है। इन छात्रों को दाखिलों की मेरिट में पिछड़ने का डर सता रहा है। यूपी बोर्ड से इंटर पास करने वाले छात्र हर्ष, व अनामिका बताते हैं कि कोरोना ने अन्य राज्यों की हायर कक्षाओं में दाखिला लेने पर विराम लगा दिया है। मेरिट कम होने से एडेड कालेजों में दाखिला नहीं होगा।
जिला मुख्यालय के एडेड कालेजों में सीटों की संख्या
वर्धमान कालेज बिजनौर
बीए 720, बीकाम 240, बीएससी बायो 240, बीएससी मैथ, 320, बीएससी सीएस 60,
आरबीडी कालेज बिजनौर केवल बालिकाएं
बीए 800, बीएससी होम साइंस 60
राजकीय डिग्री कालेज शेरकोट
बीए 360, बीएससी पीसीएम व बायो 200 तथा बी कॉम 120।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें