फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीली बांध में डूबने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीली बांध में डूबने से बालिका की मौत
विज्ञापन

रेहड़। पीली बांध में डूब जाने से पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई। रेहड़ निवासी विजेंद्र कश्यप ने बताया कि उसने नवाबाद में पीली बांध जलाशय के समीप ठेके पर कुछ कृषि भूमि ले रखी है। उसने रहने के लिए वहीं झोपड़ी भी डाल रखी है। जिसमें वह पत्नी व चार बच्चों के साथ रहता है। बृहस्पतिवार को वह पत्नी के साथ खेतों में काम कर रहा था। जबकि बच्चे झोपड़ी के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच उसकी पांच साल की बेटी गीता जलाशय में नहाने चली गई। थोड़ी देर बाद गांव निवासी बबलू और सुशील बांध के पास से निकल रहे थे तो उन्होंने एक बच्चे के कपड़े और चप्पल किनारे पर रखे देखे। शंका होने पर वह पानी में उतरे तो कुछ देर तलाशने के बाद उन्हें एक बच्ची का शव मिला। नजदीक ही झोपड़ी होने के कारण उन्होंने बालिका के बारे में जानकारी ली। गीता के शव की शनाख्त होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें