बिजनौर में कासमपुरगढ़ी के ग्राम सीरबासुचंद में जिम करके घर आए एक युवक की हृदयगति रुक जाने से मृत्यु हो गई। जिससे परिजनो में कोहराम मचा है। वहीं, पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई के साउथ अफ्रीका से घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ग्राम सीरबासुचंद निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ कालू (27) पुत्र रणवीर सिंह, गत शाम लगभग आठ बजे जिम करके घर आया और फिर बाजार टहलने चला गया। मृतक के चाचा जितेंद्र कुमार ने बताया कि बाजार से टहलने के बाद उसने दूध पिया और उसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए लेकिन, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।